महाराष्ट्र : निवेशकों को चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र : निवेशकों को चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र : निवेशकों को चूना लगाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 18, 2021 2:36 pm IST

ठाणे, 18 जुलाई (भाषा) निवेश के बदले ज्यादा लाभ के नाम पर निवेशकों से 17 करोड़ रुपये ठगने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी चेतन दंड ने 2014 में एक कंपनी बनायी थी और निवेशकों को ज्यादा लाभ का प्रलोभन दिया। आरोपी ने कथित तौर पर उनसे शेयर बाजार और अन्य योजनाओं में निवेश करने का भी वादा किया था।

अधिकारी ने बताया कि बार-बार बहाने बनाकर सैकड़ों निवेशकों को उनके पैसे नहीं लौटा पाने के बाद आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में