महाराष्ट्र: नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र: नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र: नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: May 9, 2021 3:09 pm IST

नागपुर, नौ मई (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर के कलामना इलाके में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की आखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि इस वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और शनिवार दोपहर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दर्ज प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने कहा कि कलामना झुग्गी-बस्ती में रहने वाला आरोपी डोलचंद चव्हाण ने पीड़िता और उसकी दोस्तों को आंख पर पट्टी बांधकर खेलने का लालच देकर अपने घर ले गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने दोनों लड़कियों की आंखों पर पट्टी बांध दी और कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के मदद की गुहार लगाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और चव्हाण की जमकर पिटाई की।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में