महाराष्ट्र: पालघर में दो भाइयों के खिलाफ मकोका लागू

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में दो भाइयों के खिलाफ मकोका लागू

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

पालघर, छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो भाइयों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने कहा कि एक भाई सात साल की जेल की सजा काट चुका है और हाल में रिहा किये जाने के बाद फिर से अपराध करने लगा था।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रशांत पासवान (24) के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं और उसके भाई जयेंद्र (21) के खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं। उन पर चेन छीनने, वाहन चोरी, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

अपराध शाखा ने दोनों को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ सख्त मकोका कानून लगाया गया है।

भाषा वैभव उमा

उमा