J.P Nadda On Jantar Mantar Protest : जंतर मंतर में आंदोलन के बीच नड्डा का बड़ा बयान! पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, बोले-विपक्ष सिर्फ कर रहे ऐसा काम

Ads

देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार पेपर लीक समेत छात्रों से जुड़े हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे इस मुद्दे को चुनिंदा तरीके से उठाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 09:44 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 10:28 PM IST

J.P Nadda On Jantar Mantar Protest / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • उन्होंने राहुल गांधी पर पेपर लीक मुद्दे को चुनिंदा तरीके से उठाने का आरोप लगाया।
  • नड्डा ने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

नई दिल्ली : J.P Nadda On Jantar Mantar Protest :  देशभर में बढ़ते छात्र आंदोलन और जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह गंभीर है और इस संवेदनशील विषय के हर पहलू पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है।

संसद में चर्चा के लिया तैयार

प्रेस कॉन्फ्रेंस हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार चर्चा से पीछे नहीं हट रही है और इसके लिए सबसे उपयुक्त जगह संसद है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केंद्र सरकार को निशाना बनाने के लिए परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को बेहद चुनिंदा तरीके से उठाते हैं।

J.P Nadda Press Conference live : राजनीतिक रोटियां सेक रहे विपक्ष

उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसा कर रहा है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में हुई पेपर लीक की वैसी ही घटनाओं को वे पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: