महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वालसे पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 29, 2020 12:03 pm IST

मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता दिलीप वालसे पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके कोरोना वायरस जांच में, संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह इसका उपचार करा रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में राज्य के एक दर्जन से अधिक मंत्री संक्रमित हुए हैं, जिनमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हैं।

आबकारी एवं श्रम विभाग के मंत्री पाटिल ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई थी और उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मंत्री ने बताया कि वह उपचाराधीन हैं। साथ ही, उन्होंने संपर्क में आए लोगों से एहतियात के तौर पर अपनी जांच कराने का अनुरोध किया।

भाषा

सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में