पालघर में कुत्तों का आतंक: एक महीने में 100 लोगों को काटा, दो बच्चों की हालत गंभीर

Ads

पालघर में कुत्तों का आतंक: एक महीने में 100 लोगों को काटा, दो बच्चों की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 04:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

पालघर, (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के मनोर कस्बे में पिछले महीने से करीब 100 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है।

Read More News:  18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की 

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। जागीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वप्निल कुम्बदवाड ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में भारी वृद्धि हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने कुत्तों के काटने के 58 मामले सामने आए थे और एक से 10 दिसंबर तक ऐसे अन्य 37 मामले प्रकाश में आए।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ते के काटने के दो और मामले आए, जिनमें पीड़ित पांच-सात साल के बच्चे थे। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’’

अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में ज्यादातर पीड़ित बच्चे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि मनोर ग्राम पंचायत इस समस्या को रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए।

Read More News: घमासान! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?