महाराष्ट्र : ठाणे कोविड सेंटर से मरीज ऑक्सीजन के कारण अस्पताल ले जाये गये

महाराष्ट्र : ठाणे कोविड सेंटर से मरीज ऑक्सीजन के कारण अस्पताल ले जाये गये

महाराष्ट्र : ठाणे कोविड सेंटर से मरीज ऑक्सीजन के कारण अस्पताल ले जाये गये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 11, 2021 2:26 pm IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 अप्रैल (भाषा) शहर के एक कोविड देखाभाल केंद्र से 30 मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण समीप के एक अस्पताल में ले जाना पड़ा। नगर निकाय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के पार्किंग प्लाजा कोविड देखभाल केंद्र से मरीजों को ग्लोबल अस्पताल ले जाने का कदम असुविधा एवं उपचार में बाधा से बचने के लिए उठाया गया।

एक बयान में निगम ने कहा कि इस केंद्र में नयी ऑक्सीजन आपूर्ति एक दिन में होने की संभावना है लेकिन एहतियात के तौर पर फिलहाल नये मरीजों की भर्ती रोक दी गयी है।

निगम प्रवक्ता संदीप मालवली की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीएमसी ने रविवार को निगम उपायुक्त (कर) अश्विनी वाघमाले को मेडिकल ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद, भंडारण और वितरण में समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में