महाराष्ट्र: पुलिस ने गैंगस्टर की हत्या की नौ साल पुरानी गुत्थी सुलझाई, तीन गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: पुलिस ने गैंगस्टर की हत्या की नौ साल पुरानी गुत्थी सुलझाई, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 27, 2021 / 07:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नागपुर, 27 मार्च (भाषा) नागपुर पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक अपराधी की हत्या की नौ साल पुरानी गुत्थी सुलझा ली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दो गिरोहों के बीच आपसी रंजिश के चलते मनीष श्रीवास की हत्या की गई थी।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने शरद उर्फ कालू नारायण हाते, भरत हाते और हेमंत गोरखा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि चार मार्च 2012 को हुई श्रीवास की हत्या में कई और अपराधी भी शामिल थे।

भाषा जोहेब शफीक