Jio Affordable Plans: Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! कम पैसों में अनलिमिटेड कॉलिंग, ये किफायती प्लान SIM एक्टिव रखने वालों के लिए है बेहद कारगार

Ads

Jio Affordable Plans: जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम बजट वाले यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह प्लान खासतौर पर सिम एक्टिव रखने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 05:08 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 05:31 PM IST

(Jio Affordable Plans/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Jio का 189 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • यूजर्स को कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है।

नई दिल्ली: Jio Affordable Plans: अगर आप अपने Jio नंबर को कम कीमत में एक्टिव रखना चाहते हैं और महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं तो रिलायंस Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है। जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती। जिन लोगों के घर में Wi-Fi कनेक्शन है और उन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग व जरूरी कनेक्टिविटी चाहिए, उनके लिए यह प्लान उपयोगी साबित हो सकती है।

28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में कुल 300 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है। यानी कम कीमत में यूजर्स को कॉलिंग और मैसेजिंग की जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो सिर्फ SIM चालू रखने के लिए किफायती रिचार्ज तलाशते हैं।

मिलेगा 2GB डेटा

इस प्लान में इंटरनेट यूजर्स के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। खास बात यह है कि यह रोजाना मिलने वाला डेटा नहीं है बल्कि पूरे 28 दिनों के लिए एक साथ मिलता है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इस डेटा का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। अगर 2GB डेटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा। लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इसलिए यह प्लान हल्के इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

Jio की डिजिटल सर्विस का भी फायदा

Jio का यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है। इसमें यूजर्स को कुछ डिजिटल सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है। ग्राहक JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके जरिए लाइव टीवी, मनोरंजन कंटेंट और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर 189 रुपये का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग और कम डेटा चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio के 189 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

क्या Jio 189 रुपये प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

हां, इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

इस प्लान में कितना इंटरनेट डेटा मिलता है?

इसमें पूरे 28 दिनों के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

क्या 189 रुपये वाले प्लान में SMS की सुविधा है?

हां, इसमें 300 SMS भेजने की सुविधा दी गई है।