Sakti Crime News: छात्र की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी को किया गिरफ्तार, युवक ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

Ads

Sakti Crime News: सक्ती जिले में छात्र की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 06:04 PM IST

Palghar Crime News/Image Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • सक्ती में छात्र की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम।
  • आरोपी ने छात्र को पैसों का लालच देकर बुलाया था घर।

Sakti Crime News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां छात्र की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत जांच में पता चला है कि, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने छात्र का गला दबाकर उसकी हत्या की थी और उसके बाद शव को खेत में दफ़न में कर दिया था।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र कपिल कुमार केवट का शव खेत में दफन मिला था। (Sakti Crime News) पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।

Sakti Crime News: जानकारी के अनुसार, मृतक कपिल कुमार केवट गांव के शासकीय स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। आज सक्ती पुलिस ने उसकी तलाश के दौरान खेत से शव बरामद किया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र को अपने साथ ले गया था, फिर हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। हालांकि, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था।

इन्हें भी पढ़ें:-