(Bank Holiday/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Bank Holiday: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन बंद (Bank Holiday) रहेंगे। इन छुट्टियों में कुछ क्षेत्रीय और कुछ नियमित अवकाश शामिल है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक शाखा जाने से पहले अपने शहर की छु्ट्टी चेक कर लेना जरूरी है।
अगले हफ्ते बैंक छुट्टियों (Bank Holiday) की शुरुआत 16 जुलाई से होगी। इस दिन भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में रथ यात्रा, कांग (रथयात्रा) और हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं, 18 जुलाई को गंगटोक में ड्रुकपा त्शे-जी पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे। 19 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के आधार पर छुट्टियां तय की जाती हैं। सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होतीं। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों या शहरों के लिए होते हैं। हालांकि, राष्ट्रीय छुट्टियों और रविवार जैसी नियमित छुट्टियों पर देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इसलिए SBI, HDFC और अन्य बैंकों के ग्राहक अपने क्षेत्र के हिसाब से छुट्टियों की जानकारी जरूर लें।
RBI के अनुसार, जुलाई 2026 में कई खास दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई को आइजोल में MHIP दिवस, 9 जुलाई को शिलांग में बेह दीनखलाम, 16 जुलाई को रथ यात्रा/कांग/हरेला, 17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि, 18 जुलाई को गंगटोक में ड्रुकपा त्शे-जी और 22 जुलाई को अगरतला में खारची पूजा के कारण बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।
RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को बैंक शाखाएं बंद (Bank Holiday) रहती हैं। जुलाई 2026 में रविवार की छुट्टियां 5, 12, 19 और 26 जुलाई को होंगी। वहीं 11 जुलाई को दूसरा शनिवार और 25 जुलाई को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।