महाराष्ट्र: पालघर में पुलिसकर्मी ने थाने में आत्महत्या की

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में पुलिसकर्मी ने थाने में आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 09:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

पालघर, 24 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार को एक पुलिसकर्मी ने थाने के भीतर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नालासोपारा में तुलिंज पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल एस.डी. भोये ने सुबह के वक्त थाना परिसर में एक कमरे में खुद को गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी रात की ड्यूटी पर था। उसकी उम्र 40 साल के आसपास थी। गोली चलने की आवाज आने पर अन्य पुलिसकर्मी जब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भोये खून से लथपथ पड़ा था।

भोये का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।

भाषा

मानसी मनीषा

मनीषा