महाराष्ट्र : भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन का भाप इंजन ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में लगाया जाएगा

Ads

महाराष्ट्र : भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन का भाप इंजन ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में लगाया जाएगा

  •  
  • Publish Date - April 1, 2021 / 02:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), एक अप्रैल (भाषा) मुंबई से ठाणे के बीच 1853 में चलाई गई भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन का भाप से चलने वाला इंजन यहां रेलवे स्टेशन परिसर में लगाया जाएगा।

स्थानीय विधायक संजय केलकर ने संवाददाताओं से कहा कि इंजन ठाणे में लगाया जाएगा, जहां सालों पहले इतिहास रचा गया था।

केलकर ने कहा कि इसी तरह से शहर और जिले में सभी ऐतिहासिक स्मारकों को आने वाले दिनों में संरक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि देश में पहली ट्रेन में करीब 400 लोगों ने सफर किया था और तब इस यात्रा में एक घंटे 15 मिनट का समय लगा था।

भारत में पहली पैसेंजर ट्रेन मुबंई (बोरी बंदर) से ठाणे के बीच 16 अप्रैल 1853 को चली थी और इसने 34 किमी की दूरी तय की थी।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश