महाराष्ट्र : बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ली, भालू के हमले में दो व्यक्ति घायल

महाराष्ट्र : बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ली, भालू के हमले में दो व्यक्ति घायल

महाराष्ट्र : बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ली, भालू के हमले में दो व्यक्ति घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 5, 2021 12:01 pm IST

चंद्रपुर(महाराष्ट्र), पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के जंगल में बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि भालू के हमले में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि बाघ के हमले की घटना मध्य चंदा संभाग के पोम्भुरना वन क्षेत्र में स्थित जंगल में हुई।

अधिकारी ने बताया कि बाघ ने पोम्भुरना तहसील निवासी पुरषोत्तम मडावी पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। वह घास लाने जंगल में गया था, तभी यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का शव बृहस्पतिवार सुबह उसके परिवार के सदस्यों ने बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच शुक्रवार को जमनजेट्टी इलको में एक भालू के हमले में दो व्यक्ति घायल हाो गए। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा

सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में