महाराष्ट्र: मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रक को तेल के टैंकर ने मारी टक्कर, लगी आग
महाराष्ट्र: मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग पर ट्रक को तेल के टैंकर ने मारी टक्कर, लगी आग
पालघर, 14 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार के निकट सोमवार को तड़के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक को तेल के एक टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे आग लग गई और दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना पेल्हर मोड़ पर हुई और इसमें टैंकर चालक घायल हो गया। वसई विरार नगर पालिका के तीन दमकल वाहनों ने दो घंटे से ज्यादा की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया।
दुर्घटना के कारण व्यस्त राजमार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।
भाषा यश मनीषा
मनीषा

Facebook


