महाराष्ट्र : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, आठ बीमार

Ads

महाराष्ट्र : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, आठ बीमार

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 08:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नागपुर, 21 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले के चमोर्शी तालुका के एक गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी और आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लक्ष्मणपुर में बुधवार शाम हुई जब कुछ लोगों ने शराब की अवैध भट्ठी पर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद सभी अचेत हो गए।

उन्होंने बताया कि बीमार हुए लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। आष्टी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती आठ अन्य लोगों की हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान प्रकाश फकीरा गौरकर (53) और रमेश नानाजी धूमने (52) के तौर पर हुई। दोनों लक्ष्मणपुर गांव के निवासी थी।

घटना के मामले में आष्टी पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश