महाराष्ट्र: ठाणे में महिला का आंशिक रूप से जला शव मिला
महाराष्ट्र: ठाणे में महिला का आंशिक रूप से जला शव मिला
ठाणे, 22 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में अज्ञात महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
शिवाजी नगर थाने के अधिकारी ने कहा कि सोमवार को कुछ राहगीरों को यहां अंबरानाथ में सड़क किनारे शव पड़ा हुआ दिखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस वहां पहुंची तो लाल रंग के कपड़े पहनी 25 से 30 साल की आयु की महिला का शव पड़ा हुआ था, जिसका चेहरा और सिर जला हुआ था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और अपराध के सबूत तथा मृतक की पहचान मिटाने के लिये उसे आग लगा दी।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


