महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,907 नए मामले, 62 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,907 नए मामले, 62 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 7, 2021 / 06:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

पुणे, सात अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,907 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,04,037 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 62 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,402 पहुंच गई।

पड़ोस में स्थित पिम्परी चिंचवड़ में संक्रमण के 2,784 नए मामले सामने आए, जिसके बाद वहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,58,768 हो गए।

भाषा यश सुभाष

सुभाष