भारतीय जनता युवा मोर्चा में बड़े बदलाव ,अभिषेक सिंह को गुजरात की कमान
भारतीय जनता युवा मोर्चा में बड़े बदलाव ,अभिषेक सिंह को गुजरात की कमान
रायपुर छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव के बाद अब आगामी विधानसभा और लोकसभा को देखते हुए भाजपा के यूथ संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा में बड़े बदलाव किये गए हैं |भारतीय जनता युवा मोर्चे ने प्रदेश प्रभारियों की नई नियुक्ति को हरी झंडी देखते हुए सूची जारी कर दी है.

ये भी पढ़े – ठेला पर पति का शव ले जाने पर बोले सिंहदेव और बघेल, यही है 14 साल का सच
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने इस नई नियुक्ति में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ के युवाओं में भरोशा जताया है. सांसद अभिषेक सिंह को गुजरात, बिलासपुर के सुशांत शुक्ल को आंध्रा प्रदेश और गौरव सिंह को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है | छत्तीसगढ़ में प्रभारी को बदलने का कारण उनकी निष्क्रियता है.
ये भी पढ़े – जोगी दवा’ खा कर राजनीति में जीवित हैं कई कांग्रेसी : अमित जोगी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन छत्तीसगढ़ के प्रभारी प्रवीण डटके को हटाकर रणजीत दास को नया प्रभारी और विपलेंद्र प्रताप सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है । इसी तरह प्रदेश के तीन युवाओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी गई ह.
IBC24 WEB TEAM

Facebook


