रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार, दीवारों में दरार से जमा हो रहा नाले का गंदा पानी

रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार, दीवारों में दरार से जमा हो रहा नाले का गंदा पानी

रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार, दीवारों में दरार से जमा हो रहा नाले का गंदा पानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: November 12, 2019 12:48 pm IST

रायपुर। राजधानी के आमानाका रेलवे क्रासिंग के पास साल भर पहले 6 करोड़ की लागत से पहले बने रेलवे अंडर बिज्र के निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। बिज्र की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं, जिससे आसपास जमा गंदा पानी दीवारों से रीस कर सड़क पर जमा हो रहा है। वाहन चालकों को बिज्र के केंद्र में जमा गंदे पानी से गुजरना पड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें —आर्केस्ट्रा दिखाने के बहाने युवती से गैंग रेप, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

अंडरब्रिज में एक तरफ दोपहिया चालकों को पैर ऊपर कर बिज्र से गुजरना पड़ा रहा है तो वहीं पैदल और साइकिल चालकों का तो अंडर बिज्र से गुजरना ही मुश्किल है। चौकानें वाली बात यह है की रेलवे के ठेकेदार ने दरारों को छुपाने जगह-जगह टीन की चादरें ठोंक दी है लेकिन सीपेज रुकने का नाम नहीं ले रहा। आलम यह की दीवारें कभी भी गिर सकती हैं।

यह भी पढ़ें — पैर छूने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने कहा ‘शरण में नहीं आएंगे तो पद से हटा दिए जाएंगे’

स्थानीय लोगों का कहना है कि पास ही गंदा नाला है जिसका पानी दीवारों से रिस रहा है। साल के आठ महीने अंडर बिज्र में पानी भरा रहता है। मरम्मत के नाम पर सीमेंट की छपाई का चलताऊ काम किया जाता है। रेलवे अधिकारी इस मामले में कहने से इंकार कर रहे हैं, लोगों की शिकायत के बाद महापौर ने अधिकारियों से बात करने का आश्वसन दिया है।

यह भी पढ़ें — कृषि मंत्री का अजीबो-गरीब फरमान, ‘टिड्डों से निजात पाना है तो उसकी बिरयानी बनाकर खा जाएं’

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/V481baW9r9c” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com