मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 14 सीनियर अफसर इधर से उधर

मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 14 सीनियर अफसर इधर से उधर

मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 14 सीनियर अफसर इधर से उधर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 3, 2019 3:34 am IST

भोपाल। बुधवार रात को मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में 14 सीनियर अफसरों के तबादले हुए हैं। एडीजी संजय राणा को खुफिया विभाग की कमान सौंपी गई है। वहीं, देश भर में गुरुजी की क्लास से मशहूर हुए वरूण कपूर को ADG इंदौर जोन बनाया गया है। वहीं, एडीजी केएन तिवारी EOW के डीजी बनाये गये हैं। एडीजी पुरुषोत्तम शर्मा को पीटीआरआई में पदस्थ किया गया है।

पढ़ें- रिटायरमेंट से 13 महीने पहले हटाए गए चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह, सुनील क…

एडीजी राजीव टंडन एडीजी रेल होंगे। एडीजी अजय शर्मा का तबादला पीएचक्यू में किया गया है। जी पी सिंह, ADG, को-ऑपरेटिव फ्रॉड बनाये गये हैं। संजय वी माने को ADG सह एमडी, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का जिम्मा मिला है। एडीजी सुशोवन बनर्जी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए लोकायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एडीजी वी मधु कुमार का तबादला नारकोटिक्स इंदौर किया गया है। विजय कटारिया को ADG PHQ, एस एम अफजल को ADG ईओडब्ल्यू, अनंत कुमार सिंह को IG, PHQ जबकि विवेक शर्मा को आईजी जबलपुर जोन बनाया गया है।


लेखक के बारे में