ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: May 2, 2021 10:57 am IST

मुम्बई, दो मई (भाषा) शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार बनाएंगी क्योंकि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा से काफी आगे हो गयी है।

राऊत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि अब सभी लोग राजनीतिक आंकड़ों के बजाय कोविड-19 के आंकड़ों में वृद्धि से ज्यादा चिंतिंत है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 202 सीटें पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 77 सीटों पर आगे है। विधानसभा की 292 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठबंधन में सत्तासीन में शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया था।

नवीनतम चुनाव मतगणना रूझानों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सत्तावापसी की ओर उन्मुख है जबकि असम में भाजपा और केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की वापसी के आसार हैं।

रूझानों से यह भी संकेत मिला है कि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है, उसकी विरोधी पार्टी द्रमुक सत्ता की ओर अग्रसर है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग के कदम सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं।

राउत ने कहा कि पुडुचेरी और तमिलनाडु छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव नहीं होगा।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ हमें ममता दीदी को बधाई देनी है कि उन्होंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया और वह एक ही सीट से चुनाव लड़ीं। भाजपा ममता को हराने के लिए कितनी भी कठिन परिश्रम क्यों न कर ले और कितना ही पैसा क्यों न लगा ले , उन्हें हराना आसान नहीं है। हमें कोई शक नहीं है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।’’

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में