शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी युवक पर मुकदमा

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी युवक पर मुकदमा

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी युवक पर मुकदमा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 20, 2021 3:02 pm IST

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 20 मई (भाषा) अमेठी जिले के शुकुलबाजार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से आठ माह तक बलात्कार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले आठ माह से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अब शादी से मना कर देने का आरोप लगाया।

मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी युवक के परिजनों के सामने अपनी बात कहनी चाही तो उन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि आरोप लगाने वाली युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ बलात्कार तथा धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में