गाजियाबाद, 14 जून (भाषा) सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक शख्स ने चार अज्ञात लोगों पर गाजियाबाद में सुनसान पड़े एक मकान में ले जाकर उसे ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने, पिटाई करने और दाढ़ी काटने का आरोप लगाया है।
Read More News: कागजों में चलते रहे अस्पताल, लेकिन किसी को नहीं लगी भनक, जानिए खोजने निकले तो क्या मिला
हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि वह पांच जून को हुई इस कथित घटना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है, लेकिन दो दिन बाद सात जून को पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के निवासी युवक ने अपनी शिकायत में इस तरह के आरोप नहीं लगाए हैं जैसे कि वीडियो में लगाए गए हैं।
Read More News: मंत्रीजी के उड़ गए होश, जब सब स्टेशन पहुंचते ही मिली शराब की बोतलें, कर्मचारियों को लगाई
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस परवेश गुर्जर नाम के एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने तांत्रिक के रूप में काम करने वाले समद से ताबीज लिया था।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने समद को जांच में शामिल होने के लिए बार-बार बुलाया, लेकिन वह कभी पुलिस के पास वापस नहीं आया। उन्होंने कहा कि उसे सोमवार को भी बुलाया गया था, लेकिन वह अभी तक नहीं आया है।
Read More News: Exclusive: ट्रांसपोर्ट नगर बन गया पहेली, 12 साल, नगर निगम के 12 हाल, देखिए पूरी रिपोर्ट
इस बीच, वीडियो में अपनी कथित चोटों को दिखाते हुए युवक ने आरोप लगाया है कि उसका गोकुलपुरी इलाके से उस समय अपहरण कर लिया गया था जब उसने गाजियाबाद में लोनी के लिए एक ऑटो लिया था।
युवक ने वीडियो में दावा किया, ‘‘जब उसने ऑटोरिक्शा किराए पर लिया तो उसमें पहले से ही दो लोग थे, जबकि दो और लोग उसमें सवार हो गए। इन चारों ने अचानक ऑटो के अंदर उसपर हमला किया, उसके सिर को एक कपड़े से ढक दिया तथा उसकी पिटाई शुरू कर दी।’’
Read More News: राम मंदिर निर्माण…जमीन, आरोप, सफाई! क्या वाकई राम मंदिर के लिए जमीन खरीदी में गड़बड़ी हुई ?
उसने दावा किया, ‘‘वे मुझे लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव के एक खेत में एक सुनसान घर में ले गए जहां उन्होंने मुझे ‘‘जय श्री राम’’ का नारा लगाने को कहा और पीटा। युवक ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने मुझे पाकिस्तान का जासूस बताते हुए मेरी दाढ़ी भी काट दी।’’
Read More News: छत्तीसगढ़ के बच्चों को आज से लगेगा ‘न्यूमोकोकल इंजेक्शन’, निमोनीया समेत 13 जानलेवा इंफेक्शन से होगी रक्षा