बालू खदान में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

बालू खदान में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

बालू खदान में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 5, 2021 10:25 am IST

बांदा (उत्तर प्रदेश), पांच मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नरैनी कोतवाली क्षेत्र की लहुरेटा बालू खदान में बुधवार की सुबह पत्थर से सिर कुचलकर एक युवक की कथित रूप से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा बालू खदान में भदोही जिले के रहने वाले युवक शुभम सिंह (25) का सिर कुचला हुआ शव बरामद किया गया है। चौहान ने बताया कि युवक बालू खदान में कर्मचारी के रूप से काम करता था।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है। इस सिलसिले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्जकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में