भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, आबकारी टीम ने घर में छापा मारकर जब्त की अवैध कच्ची शराब

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, आबकारी टीम ने घर में छापा मारकर जब्त की अवैध कच्ची शराब

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, आबकारी टीम ने घर में छापा मारकर जब्त की अवैध कच्ची शराब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: January 13, 2021 12:22 pm IST

शिवपुरी। शिवपुरी की पोहरी तहसील की भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता राजे के यहां आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से घर में रखी हुई कच्ची शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि ललित राजे काफी समय से कच्ची शराब बेचने का काम कर रही थी।

ये भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली…

आपको बता दें कि मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार है जिसके चलते पूरे प्रदेश में आबकारी एवं पुलिस विभाग हाई अलर्ट पर है और अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः जानकारी के साथ मनोरंजन, हल्बी, गोंड़ी, छत्तीसगढ़ी में किया जा रहा है …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com