Mandla Khermai Mandir Vivad: मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समाज आमने-सामने, अभी भी गांव में भारी तनाव, पुलिस ने लिया ये एक्शन
Mandla Khermai Mandir Vivad : मंडला जिले के प्रेमपुर गांव में खेरमाई मंदिर को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच टकराव हो गया।
mandla/ image source: IBC24
- प्रेमपुर गांव में मंदिर विवाद हुआ
- आदिवासी और OBC समुदाय में टकराव
- मूर्ति स्थापना से बढ़ा तनाव
मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले का प्रेमपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। यहाँ खेरमाई माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर आदिवासी और OBC समुदाय के बीच गहरा विवाद पैदा हो गया है। इस पूरे मामले में स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिला प्रशासन को मंदिर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। वहीं, इस मामले को लेकर बडा अपडेट सामने आया है। प्रशासन ने मंदिर को सील कर दिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि विवाद के सिलसिले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य शामिल लोगों के खिलाफ भी जांच जारी है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 141 के तहत कार्रवाई की जाएगी। धारा 141 का प्रयोग ऐसे मामलों में किया जाता है जिसमें सामूहिक हिंसा या सार्वजनिक शांति भंग करने का खतरा हो।
क्या है विवाद की जड़?
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला प्रेमपुर गांव का है। आदिवासी समाज का दावा है कि वे पीढ़ियों से इस स्थान पर खेरमाई माता की पूजा अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों से करते आ रहे हैं। MANDALA NEWS उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष OBC समुदाय ने इसी पवित्र स्थल पर नई मूर्ति की स्थापना कर दी है, जिससे उनकी धार्मिक परंपराओं और दावों को ठेस पहुँची है।
छावनी में बदला गांव
मूर्ति स्थापना की खबर मिलते ही आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दिए है। फ़िलहाल किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस तैनात है। मंदिर परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके ।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Ranveer Singh-Rohit Shetty threatened: ‘पुलिस में शिकायत दर्ज करने का बहुत शौक है’, बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को फिर मिली धमकी, जानें ऑडियो में और क्या कहा
- 14 February 2026 Aaj Ka Rashifal: क्या आपकी राशि भी है शामिल? ग्रहों की चाल ने खोले भाग्य के दरवाजे, पढ़ें आज का राशिफल
- Ladli Behna Yojana ki 33 Kist Kab Aaegi: होली से पहले प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात, आज खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, खुद सीएम करेंगे ट्रांसफर

Facebook


