पापा की सरकार में बेटे-भतीजे खा रहे मलाई, RTI से खुला मामला
पापा की सरकार में बेटे-भतीजे खा रहे मलाई, RTI से खुला मामला
मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा और उनके बेटे देवेश मीणा विवादों में है ! सूर्य प्रकाश मीणा पर आरोप है की अपने विभाग के कृषि विदेश यात्रा किसान माध्यम से सूर्य प्रकाश मीणा ने अपने बेटे और भतीजे को किसान बनाकर विदेश घुमाया जबकि उनके खेत में न तो उद्यानिकी का कोई फसल लगाईं गई न ही वो किसान है ! सूर्य प्रकाश मीणा ने अपने बेटे के अलावा कई करीबी लोगांे को इसका फायदा पहुंचाया। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार 20 सदस्य इस दल में सूर्य प्रकाश मीणा के बेटे देवेश मीणा और उनके भतीजे कृष्णा मीणा के अलावा कई लोग उनके करीबी और िरश्तेदार थे। सीएम की इस योजना का लाभ -प्रदेश के उन किसानांे को दिया जाता है जो उन्नत खेती के लिए विदेश अध्ययन के लिए जाते है। विदेश में अध्यन के लिए जाने वाले किसानों की संख्या के आवेदन हजारों में है पर मंत्री पिता ने अपने बेटे को विदेश यात्रा कराने के लिए पद का गलत उपयोग किया । इस पूरे मामले में आरटीआई लगाने वाले कार्यकर्ता अक्षय हूंका ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की है ! वंही कॉंग्रेस ने इस मामले में पैसे रिकवरी की मांग भी सीएम शिवराज से की है ।

Facebook


