सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल, सरपंच की हत्या

सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल, सरपंच की हत्या

सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल, सरपंच की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 9, 2018 4:19 am IST

सुकमा में नक्सलियों अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। सुकमा जिला मुख्यालय में माओवादियों ने बड़ेसट्टी पंचायत के सरपंच की निर्ममता से हत्या कर दी। नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

ये भी पढ़ें- सुनिए, रमन की सिंहदेव को सलाह – छोड़ दें शराब पीना

घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है जिसमें उन्होंने अपने तीन महिला नक्सलियों की मौत का बदला लेना बताया है। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।    

ये भी पढ़ें- महिला शिक्षाकर्मियों के मुंडन के फैसले पर बहस, महिला कांग्रेस ने इस पर की पुनर्विचार की अपील 

इससे पहले सुकमा में नक्सलियों सुकमा के कुड़केल इलाके में रोड निर्माण में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। वाहनों में रोड रोलर, फेवर मशीन और दो हाइवा शामिल हैं। यही नहीं नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और ऑपरेटरों की भी बेदम पिटाई की है।

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में