नक्सलियों ने खेत में लगाया आईईडी, ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत

Ads

नक्सलियों ने खेत में लगाया आईईडी, ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत

  •  
  • Publish Date - November 13, 2018 / 09:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

सुकमा। चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में खेत में आईईडी ब्लास्ट से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। ये आईईडी नक्सलियों ने प्लांट किया था। नक्सलियों ने मतदान पार्टी को निशाना बनाने के लिए खेत में आईईडी लगाया था।

वहीं चितलनार मे सोमवार शाम हुई मुठभेड़ के दौरान एक घायल समेत दो ज़िंदा नक्सली पकड़े गए हैं। नक्सलियों ने मतदान करवा कर लौट रही पुलिस और पोलिंग पार्टी को नुक़सान पहुंचाने के लिए हमला किया था। लेकिन जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया जिससे एक नक्सली घायल हो गए और दो को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का बयान- बस्तर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर, जनता जानती है मोदी ने गरीबों-महिलाओं के पैसे अंबानी को दिए 

घायल नक्सली को इलाज के लिए सुकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके से 303 बोर का देशी कट्टा भरमार समेत भारी मात्रा मे नक्सल सामग्री बरामद की गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर संभाग की सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ है।