वन मंत्री महेश गागड़ा को माओवादियों की धमकी
वन मंत्री महेश गागड़ा को माओवादियों की धमकी
-बीजापुर जिले में उसूर तहसील कार्यालय में माओवादियों के फेंके पर्चे मिले हैं. इन पर्चों में राज्य के वन मंत्री महेश गागड़ा सहित पत्रकारों, तहसीलदार और पटवारी को जान से मारने की धमकी दी गई है.इन पर्चों में उसूर तहसीलदार और पामेड़ पटवारी पर पुलिस से सांठगांठ का आरोप लगाया गया है। मुठभेड़ की गलत रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है.
इधर आवापल्ली थाने के SI किशोर तिवारी का कहना है कि ये पर्चे नक्सली कमांडर हिड़मा के नाम से जारी किए गए हैं। आवापल्ली पुलिस जांच में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है.

Facebook


