नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान की पत्नी ने “मुख्यमंत्री राहत कोष” में जमा की राशि, सीएम भूपेश बोले ‘नि:शब्द हूँ.. सलाम है’
नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान की पत्नी ने "मुख्यमंत्री राहत कोष" में जमा की राशि, सीएम भूपेश बोले 'नि:शब्द हूँ.. सलाम है'
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शहीद जवान उपेंद्र साहू और उनके बच्चे के साथ पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है। शहीद जवान की पत्नी ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान दिया है, उन्होने “मुख्यमंत्री राहत कोष” में 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद बस्तर एसपी को सौंपा है।
ये भी पढ़ें: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका, पुल…
जानकारी के मुताबिक शहीद जवान उपेंद्र साहू बीते महीने नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। लेकिन इस महान दुख के चंद दिनों बाद ही उनकी पत्नी ने कोरोना के खिलाफ अपना योगदान देकर अपनी महानता का परिचय दिया है, राशि प्रदान करते हुए उन्होने अपने पति को याद किया और बोली कि मेरे पति होते तो यही करते।
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, नए मरीजों की जांच RT_PCR किट …
सीएम भूपेश बघेल ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा ‘बस्तर में एक महीने पहले हमारे जवान उपेंद्र साहू जी नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनकी पत्नी राधिका साहू जी कल बस्तर SP के पास पहुँचीं और दस हज़ार रुपये “मुख्यमंत्री राहत कोष” में कोरोना से लड़ने हेतु प्रदान कर बोली ” मेरे पति होते तो वो भी यही करते”
नि:शब्द हूँ। सलाम है
बस्तर में एक महीने पहले हमारे जवान उपेंद्र साहू जी नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे।
उनकी पत्नी राधिका साहू जी कल बस्तर SP के पास पहुँचीं और दस हज़ार रुपये “मुख्यमंत्री राहत कोष” में कोरोना से लड़ने हेतु प्रदान कर बोली ” मेरे पति होते तो वो भी यही करते”
नि:शब्द हूँ। सलाम है pic.twitter.com/QVEZY28QTi
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 29, 2020
ये भी पढ़ें: मंत्रालय में गुरुवार से शुरू होंगे कामकाज, 30 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारियों को आने की अनुमति, सीएम …

Facebook


