मरवाही उपचुनाव: टिकट के दावेदार बीजेपी नेता हुए लामबंद, चुनाव प्रभारियों से स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग

मरवाही उपचुनाव: टिकट के दावेदार बीजेपी नेता हुए लामबंद, चुनाव प्रभारियों से स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग

मरवाही उपचुनाव: टिकट के दावेदार बीजेपी नेता हुए लामबंद, चुनाव प्रभारियों से स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 2, 2020 8:17 am IST

पेंड्रा। मरवाही उपचुनाव में बीजेपी की टिकट को लेकर स्थानीय भाजपा नेता लामबंद हो गए हैं, ये सभी स्थानीय व्यक्ति को टिकट देेने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी की टिकट के चार स्थानीय दावेदार अर्चना पोर्ते, समीरा पैकरा, योगेंद्र नहरेल और कुबेर सर्राती एक​जुट हो गए हैं, इन्होने चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक से मिलकर उपचुनाव में स्थानीय प्रत्याशी को ही उतारने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:अमित जोगी खुद तंत्र-मंत्र करवाते हैं, कैसे चुनाव जीतते हैं, सबको पता है- मोहन मरकाम

वहीं बीजेपी नेता रामदयाल उइके का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होने कहा है कि मरवाही में भाजपा का माहौल है, सरकार के मंत्री डरे हुए है इसलिए लगातार दौरा कर रहे हैं, मुझे मरवाही से टिकट देने का निर्णय पार्टी के पास है। मैं भाजपा नेताओं का आभारी हूं उन्होने मुझे कार्यसमिति में जगह दी।

मरवाही विधानसभा चुनाव 2018 में इस सीट पर बीजेपी ने अर्चना पोर्ते को टिकट दिया था, वहीं कांग्रेस ने गुलाब सिंह राज को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में अजीत जोगी ने एक तरफा जीत हासिल की थी, अजीत जोगी को 74041 वोट मिले थे जो कि लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं अर्चना पोर्ते को 27579 वोट मिले थे, वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के गुलाब सिंह रहे जिन्हे 20040 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने अपने निवास कार्यालय में बापू और लाल बहादुर शास्त्री की…

मरवाही में अजीत जोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है, जिस पर अब 3 नवंबर के वोट डाले जाएंगे, 10 को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। इस बार अजीत जोगी की जगह अब उनके पुत्र अ​मित जोगी चुनाव मैदान में होंगे। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: मरवाही में अजीत जोगी की फोटो जब्त, उड़नदस्ता ने प्रचार सामग्री बताक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com