नक़ाबपोश बदमाश ने गोली मारकर की महिला शिक्षिका की हत्या
नक़ाबपोश बदमाश ने गोली मारकर की महिला शिक्षिका की हत्या
खंडवा के पास हरसूद रेलवे स्टेशन के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज की महिला अतिथि प्रोफ़ेसर को एक अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार कर हत्या कर दी है । जानकारी के मुताबिक किर्ती पिता रमेशचंद्र माली कॉलेज में कम्प्यूटर फंडामेंटल पढ़ाती थी।बताया जा रहा है कि खंडवा के रामनगर से वो रोज हरसूद अप-डाउन करती थी। सोमवार सुबह जब दो महिला शिक्षक और एक शिक्षक के साथ जनता एक्सप्रेस से उतरक कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी एक अज्ञात बाइक सवार वहां आया। बाइक सवार ने उसका नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी।
इसके बाद वो बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई और किर्ती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि परिजनों ने इसके पति पर हत्या का आरोप लगाया। पति के साथ इसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। 498 और घरेलू हिंसा का मामला भी विचाराधीन है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका पति सेना में है और वह कई बार शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दे चुका था ।पुलिस आरोपी को तलाश रही है, कॉलेज में भी शिक्षकों से इसकी जानकारी ली जा रही है कि किर्ती का किसी से विवाद तो नहीं हुआ था।
वेब टीम IBC24

Facebook


