बच्चे और पत्नी की हत्या कर व्यापारी ने की खुदकुशी, घरेलू विवाद की आशंका

बच्चे और पत्नी की हत्या कर व्यापारी ने की खुदकुशी, घरेलू विवाद की आशंका

बच्चे और पत्नी की हत्या कर व्यापारी ने की खुदकुशी, घरेलू विवाद की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 7, 2021 7:36 pm IST

मथुरा, सात फरवरी (भाषा) । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह कस्बे में एक व्यापारी ने सौतेले बेटे और पत्नी हत्या कर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Read More: निकाय चुनाव फतह करने उपचुनाव की रणनीति पर काम कर रही बीजेपी, एक-एक कर सभी नगर निगम का दौरा कर रहे सीएम शिवराज

रविवार शाम को पड़ोसियों ने उसके घर में कोई हलचल ना होते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंच कर देखा तो मां-बेटे के शव बिस्तर पर पड़े थे। बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था, जबकि मां के गले पर निशान थे और व्यापारी का शव पंखे से लटका हुआ था।

फरह के थाना प्रभारी रमेश प्रसाद भारद्वाज ने बताया, शाही सराय, पानी की टंकी निवासी नीरज अग्रवाल (35) पुत्र रघुवीर प्रसाद परचून की दुकान करता था। तीन साल पहले नीरज का विवाह आगरा के खंदारी निवासी राजकुमार की बेटी रीमा (35) से हुआ था। रीमा का पहले पति से 10 साल का बेटा था।

Read More: बहू पर आती थी देवी! सिद्धि के लिए चढ़ा दी अपने ही ससुर की बलि, तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर करती थी ये काम

पुलिस ने छानबीन कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीमा की मां राधा अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले उनके बेटी दामाद में झगड़ा हुआ था। उसके बाद मंगलवार को यहां आकर सुलहनामा होना था।

Read More: Mauni Amavasya 2021: इस बार मौनी अमावस्या पर है ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त, व्रत नियम और महत्व

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या करने के बाद व्यापारी ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 


लेखक के बारे में