दीपावली पर भी काम करने का आदेश मिलने पर मेडिकल कालेज के चिकित्सक नाराज

दीपावली पर भी काम करने का आदेश मिलने पर मेडिकल कालेज के चिकित्सक नाराज

दीपावली पर भी काम करने का आदेश मिलने पर मेडिकल कालेज के चिकित्सक नाराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 11, 2020 5:40 am IST

शाहजहांपुर (उप्र), 11 नवंबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में दीपावली के दिन भी एमबीबीएस छात्रों का दाखिला करने का आदेश मिलने के बाद चिकित्सक काली पट्टी बांधकर इसका विरोध कर रहे हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडे ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा अपर महानिदेशक ने यहां सात नवंबर को भेजे पत्र में आदेश दिया है कि इस बार दीपावली के दिन 14 नवंबर को भी रोजाना की तरह सुबह नौ से शाम छह बजे तक छात्रों का दाखिला किया जाए।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों ने एक स्वर में इसका विरोध किया है और वे काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को सभी संकाय सदस्यों ने हस्ताक्षर करके प्राचार्य के माध्यम से एक पत्र भेजकर आदेश वापस लेने का आग्रह किया है।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में