स्काई वॉक को लेकर हाई पॉवर कमेटी की बैठक, लोगों ने दी अलग अलग राय, फुट ओव्हर ब्रिज के पक्ष में ज्यादा लोग

स्काई वॉक को लेकर हाई पॉवर कमेटी की बैठक, लोगों ने दी अलग अलग राय, फुट ओव्हर ब्रिज के पक्ष में ज्यादा लोग

स्काई वॉक को लेकर हाई पॉवर कमेटी की बैठक, लोगों ने दी अलग अलग राय, फुट ओव्हर ब्रिज के पक्ष में ज्यादा लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 26, 2019 11:51 am IST

रायपुर। शहर के मध्य में निर्माणाधीन स्काई वॉक को लेकर आयोजित की गई बैठक समाप्त हो गई। मुख्यसचिव सुनील कुजूर की अध्यक्षता में हाई पॉवर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में विशेषज्ञ, पीडब्ल्यूडी व टाउन एंड कंट्री के अफसर, कलेक्टर कमिश्नर एवं एसपी मौजूद रहे।

read more: जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन, पूर्व विधायक बनाए गए अध्यक्ष

हाई पॉवर कमेटी की बैठक में सभी ने स्काईवॉक को लेकर अलग अलग विचार रखे। ज्यादात्तर लोगों ने इसे फुट ओव्हर ब्रिज बनाने की सलाह दी है। वहीं कुछ लोगों ने इसे ओवर ब्रिज बनाने की बात रखी। किसी ठोस निष्कर्ष में न पहुंचने पर अफसरों ने आगे भी बैठक कर इस बैठक में आए विचारों पर चर्चा करने की बात कही है।

read more: नक्सली दंपति ने किया ​सरेंडर, पुरूष नक्सली डीकेएमएस के अध्यक्ष पर है लाख रूपए का इनाम

बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शहर के मध्य कई चौक—चौराहों को जोड़ते हुए स्र्काई वॉक बनाया गया है। जो पूरा होने से पहले ही विवादों में​ घिर गया है। कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने के ​बाद इस स्काई वॉक के औचित्य पर ही सवाल उठा दिया गया है। उसके बाद से लगातार लोगों से इस मामले में उनकी राय जानने का प्रयास किया जा रहा है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/IwgKYKIIrM8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com