गर्मी से लोग हलाकान, मौसम विभाग का अलर्ट, ‘लू’ के बने हालात
गर्मी से लोग हलाकान, मौसम विभाग का अलर्ट, ‘लू’ के बने हालात
धमतरी। अत्यधिक गर्मी के कारण पारा 44 होने से जिले में ’लू’ के हालात बन गए हैं। दोपहर से रात तक गर्म हवा चलने से लोग हलाकान हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में लू के थपेड़ों से बचाव के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दरसअल लू से निपटने एवं उपचार प्रबंधन के लिए गत दिनों कलेक्टर ने अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की थी।
गर्मी के मौसम में जहां तापमान अपेक्षित तापमान से कहीं ज्यादा हो और पांच दिन से ज्यादा तक यह जारी रहे तो इसे ’लू’ माना जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप गर्मी में ज्यादा देर तक रहने से शरीर में पानी और खनिज लवण पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलता है। शरीर में इसी तत्व की कमी हो जाती है जो कि ’लू’ लगने का मुख्य कारण है। इससे बचाव के लिए अनावश्यक धूप में न निकले, जरूरी हो तो निकलने से पहले खाना अथवा पानी पीकर निकले, सिर पर टोपी अथवा गमछा से ढंके, आंखों में चश्मा लगाएं।
यह भी पढ़ें : स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी आईएनएस वेला लॉन्च, नौसेना की ताकत में होगा इजाफा
सीएमएचओ के अनुसार समय-समय पर पानी अथवा तरल पेय पीते रहें। किसी को लू लग जाती है या ’लू’ के लक्षण दिखाई देने लगे तो मरीज को शीतल व छायायुक्त जगह पर रखें व ओआरएस घोल दें। फिलहाल स्वस्थ महकमा जिले में लू के लिए पूरी तरह से सजग नजर आ रहा है।
दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

Facebook


