मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर-मैनपाट की जीवनदीप समिति की बैठक ली, कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा

मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर-मैनपाट की जीवनदीप समिति की बैठक ली, कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा

मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर-मैनपाट की जीवनदीप समिति की बैठक ली, कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 29, 2021 10:54 am IST

सरगुजा, छत्तीसगढ़। आज छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर एवं मैनपाट की जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश से आने वाली बसों पर प्रशासन ने लगाई रोक, कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला 

इस बैठक में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले सीतापुर व मैनपाट में कोविड के मामलों और उपचार हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यकारिणी समिति ने मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार व्यक्त किया। हाल ही में मंत्री अमरजीत भगत ने आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपकरण और दवाएँ उपरोक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया था।

पढ़ें- पूर्व मंत्री रामकुमार पटेल का निधन, दिग्विजय सरकार …

सुविधाएँ उपलब्ध होने के कारण मरीजों को समय पर समुचित उपचार मिल गया, जीवनदीप समिति की तरफ से और भी उपकरणों और दवाओं की मांग की गई। इस पर विचार करते हुए खाद्य़मंत्री अमरजीत भगत ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।

पढ़ें- fack check: देश में 3 से 20 मई तक होगा सख्त लॉकडाउन…

कोरोना काल में चिकित्सा उपकरणों, ऑक्सीजन-वेंटिलेटर को लेकर बेहद अफरा-तफरी मची है। मंत्री भगत ने इस परिस्थिति से बचने के लिये पहले से ही सारे उपाय कर रहे हैं। वे लगातार बैठक लेकर लोगों की समस्याएँ जान और समझकर दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें- 20 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, 8वीं तक की कक्षाओं क…

कल भी उन्होंने बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत जीवनदीप समिति की सामान्य सभा व कार्यकारिणी समिति की बैठक लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र अग्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रिटिकल हालत में लाए गए मरीज को परेशान न होना पड़े या भटकना न पड़े इसका ध्यान रखा जा रहा है।


लेखक के बारे में