बैलगाड़ी में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री, माफ किया 1888 किसानों का कर्ज

बैलगाड़ी में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री, माफ किया 1888 किसानों का कर्ज

बैलगाड़ी में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री, माफ किया 1888 किसानों का कर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 16, 2020 5:58 pm IST

धार। कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री सचिन यादव धरमपुरी विधानसभा के धामनोद में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद कृषि मंत्री सचिन यादव ने बलराम देव की पूजा अर्चना की और उसके बाद सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं उन्होंने 1888 किसानों का 15 करोड़ 85 लाख का कर्ज किया माफ किया।

ये भी पढ़ें:एक्सप्रेस-वे में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से वैन में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है, चुनाव के समय कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, उस वादे को पूरा करने के लिए जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत मध्यप्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया जा रहा है। इस योजना का ये दूसरा चरण है, आगे भी जय किसान फसल ऋण माफी योजना क्रमबद्ध तरीके से जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्…

कृषि मंत्री सचिन यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि इस साल अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है, प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि जमा कर दी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सहायता राशि मध्यप्रदेश के किसानों को जारी नहीं की।

ये भी पढ़ें: जामिया यूनिवर्सिटी में लाटीचार्ज मामले में सामने आय…

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला, जिससे किसानों का बड़ा नुकसान हुआ, सीएम कमलनाथ ने किसानों के लिए कई बार प्रधानमंत्री मोदी से पत्राचार किया, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com