अश्लील सीडी मामले में जबलपुर के सीबीआई एसपी करेंगे जांच

अश्लील सीडी मामले में जबलपुर के सीबीआई एसपी करेंगे जांच

अश्लील सीडी मामले में जबलपुर के सीबीआई एसपी करेंगे जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: November 18, 2017 1:04 pm IST

छत्तीसगढ़ के चर्चित अश्लील सीडी मामले की जांच सी बी आई के एस पी  स्तर के आफिसर करेंगे।  जानकारी के अनुसार जबलपुर के  सीबीआई एसपी पीके पांडे मंत्री की सीडी मामले की जांच करेंगे।अब से कुछ देर पहले सीबीआई की तरफ से ये इंटर्नल आर्डर जारी किया गया है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।  पीके पांडे अभी रायपुर सीबीआई के एडिशनल चार्ज में हैं. जानकारी के मुताबिक सोमवार-मंगलवार तक तमाम केस स्टडी सीबीआई को हैंडओवर हो जायेगी. जिसके बाद बुधवार तक पीके पांडे रायपुर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर सकते हैं.

विनोद वर्मा की रिमांड बढ़ी, 27 नवंबर तक रहेंगे जेल में

इधर रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक सभी एविडेंस सीबीआई को सोमवार तक मुहैया करा दी जायेगी। अपनी जांच शुरू करने से पहले पीके पांडे रायपुर के आईजी प्रदीप गुप्ता, एसपी संजीव शुक्ला के अलावे क्राइम ब्रांच एसपी अजातशत्रू बहादूर सिंह के साथ एक कांफिडेंसियल मीटिंग करेंगे। इसी मीटिंग में सारे तथ्य और पुलिस की पूरी की कार्रवाई की जानकारी सीबीआई को दी जायेगी।

सीडी में मंत्री का सेक्स वीडियो है: विनोद वर्मा


लेखक के बारे में