खंडवा। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने कहा है कि कुंवारों को सांसद विधायक और मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। खंडवा प्रवास के दौरान मीसाबंदियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर देश का सही विकास करना है तो कुंवारों को सांसद विधायक और मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।
मंत्री जैन ने कहा कि अविवाहित लोगों को किसी की चिंता नहीं रहती वे हमेशा देश निर्माण की दिशा में लगे रहते है। उनके इस सार्वजानिक बयान के बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा, तब भी वे बयान पर कायम रहे और कहा कि पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी इसका उदाहरण है।
यह भी पढ़ें : बीमा कंपनियों ने फसल नुकसान की ये लगाई कीमत! 5-144 रुपए तक मिला मुआवजा
मंत्री जैन से पूछा गया कि राहुल गांधी भी अविवाहित है तो उन्होंने तपाक से कहा, वे आ जाएं भाजपा में हम स्वागत करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24