अलीगढ़ में नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 3, 2021 9:09 am IST

अलीगढ़ (उप्र) तीन अप्रैल (भाषा) अलीगढ़ जिले के इगलास इलाके में एक ईंट भट्ठे के मालिक के करीबी रिश्तेदार के प्रवासी दलित मजदूर की नाबालिग बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक कारखाना परिसर के अंदर यह घटना हुई और जब पीड़िता के पिता ने भट्ठे के मालिक से संपर्क किया तो उसके साथ मारपीट कर पुलिस से संपर्क न करने की चेतावनी दी गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना होली के दिन इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। मजदूर का परिवार भट्ठा परिसर में ही रहता था और आरोपी ने नाबालिग लड़की को पानी पिलाने के लिए बुलाकर उससे बलात्कार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद आरोपी भाग गया लेकिन शनिवार को पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही।

लड़की के पिता ने एक श्रमिक नेता से संपर्क कर मामले की ऑनलाइन शिकायत की और इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर घटना की पुष्टि करने के बाद भट्ठा मालिक के रिश्‍तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया और पड़ोसी मथुरा जिले से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं आनन्द नेहा

नेहा


लेखक के बारे में