मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार
मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार
मुजफ्फरनगर, 19 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत गांव में शुक्रवार को हुई।
पुलिस के मुताबिक लड़की शाम को अपने घर वापस पहुंची जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 363(अपहरण), 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर पास ही में कहीं ले गया और उससे बलात्कार किया।
भाषा शुभांशि शोभना
शोभना

Facebook


