CBI Take Over Twisha Case : त्विषा केस टेकओवर से पहले CBI का बड़ा एक्शन! इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से पूछताछ में खुला बड़ा राज़

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर जांच अपने हाथ में लेने से पहले प्रारंभिक इंस्पेक्शन शुरू कर दिया है। सीबीआई टीम ने भोपाल में स्थानीय पुलिसकर्मियों और जांच अधिकारी से पूछताछ की। पोस्टमार्टम में लिगेचर से जुड़े सवालों को लेकर भी टीम ने गहन जांच की है। अब जल्द ही CBI द्वारा केस टेकओवर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

CBI Take Over Twisha Case : त्विषा केस टेकओवर से पहले CBI का बड़ा एक्शन! इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से पूछताछ में खुला बड़ा राज़

CBI Take Over Twisha Case

Modified Date: May 25, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: May 25, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीबीआई ने त्विषा शर्मा केस में भोपाल पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की।
  • टीम ने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर और स्थानीय पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
  • पोस्टमार्टम में लिगेचर से जुड़े मुद्दों पर CBI ने विशेष फोकस किया।

भोपाल : CBI Take Over Twisha Case  भोपाल से त्विषा मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ इस केस को टेक ओवर करने से पहले सीबीआई (CBI) ने इंस्पेक्शन की शुरुआत कर दी है। सीबीआई की टीम ने कल रात तक इस मामले को लेकर भोपाल में छानबीन की है। बता दें की किसी भी मामले को पूरी तरह अपने हाथ में लेने से पहले सीबीआई द्वारा इस तरह का इंस्पेक्शन किया जाता है।

इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से सवाल-जवाब

छानबीन के दौरान सीबीआई की टीम ने मामले से जुड़े कई स्थानीय पुलिसकर्मियों से बातचीत की। Bhopal Police CBI Investigation इसके साथ ही टीम ने इस केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से भी पूछताछ की है। सीबीआई ने मुख्य रूप से पोस्टमार्टम में लिगेचर न देने को लेकर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से सवाल-जवाब किए हैं। टीम कल रात तक इन सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी रही।

जल्द कर सकती है CBI मामले को टेक ओवर

सीबीआई की टीम द्वारा किए गए इस शुरुआती इंस्पेक्शन के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई बहुत जल्द इस पूरे मामले को आधिकारिक तौर पर टेक ओवर कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.