लापता लड़कियां बरामद, एक गिरफ्तार

लापता लड़कियां बरामद, एक गिरफ्तार

लापता लड़कियां बरामद, एक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 26, 2020 2:34 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 26 दिसंबर (भाषा) जिले के रोजा इलाके में दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया और अपहरण के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि शहर के रोजा थाना अंतर्गत लोदीपुर मोहल्ले में रहने वाली 14 तथा 11 वर्ष उम्र की दो लड़कियां शुक्रवार को गायब हो गई थीं जिनके घर आमने-सामने थे।

लड़कियों के परिजनों इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों लड़कियों को हरदोई बाईपास से शनिवार शाम बरामद कर लिया और उनके अपहरण के आरोप में सवान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्लीम नाम का दूसरा आरोपी फरार है।

पुलिस ने किशोरियों को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा है।

कुमार ने बताया कि किशोरियों ने कहा है कि आरोपी युवक उन्हें बहला-फुसलकार कहीं ले जा रहे थे।

भाषा सं जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में