MLA विकास उपाध्याय बोले- स्काई वॉक को तोड़ने का फैसला सराहनीय, जनता कल विरोध में थी और आज भी
MLA विकास उपाध्याय बोले- स्काई वॉक को तोड़ने का फैसला सराहनीय, जनता कल विरोध में थी और आज भी
रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में राजधानी रायपुर में बनाए गए स्काई वॉक को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है। विकास ने कहा कि स्काई वॉक के विरोध में जनता कल भी थी और आज भी है। इसे तोड़ने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। पूर्व मंत्री मूणत भाजपा ने गरीब जनता के घर दुकान तुड़वाये, कांग्रेस पुन: बसाएगी।
Read More: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 10 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेन
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने स्काई वॉक को तोड़ने के संकेत दिए थे। भूपेश बघेल ने कहा था कि स्काई वॉक का कोई उपयोग नहीं दिखाई देता। लोग सिर्फ इससे परेशान हैं, गर्मी में लोग नीचे खड़े भी नहीं हो सकते। स्काई वॉक ऊपर में फाइबर ग्लास और नीचे में एलुमिनियम सीट है।
Read More: भीषण गर्मी को देखते हुए 24 जून के बाद खुलेंगे स्कूल, बढ़ाई गई छुट्टी
बता दें स्काई वॉक को लेकर लोक निर्माण विभाग ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। 15 जून तक स्काई वॉक के संबंध में आप अपनी राय कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण संभाग) सिरपुर भवन कैंपस, आकाशवाणी में भेज सकते हैं।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सुझाव के लिए तय किए गए बिन्दु इस प्रकार हैं-
1. क्या निर्माणाधीन स्काई वाक का निर्माण पूर्ण कर उपयोग किया जाना चाहिए ?
2. क्या निर्माणाधीन स्काई वॉक का किसी और रूप में उपयोग किया जा सकता है ?
3. क्या निर्माणाधीन स्काई वाक को तोड़कर उसे हटाया जाना चाहिए ?
4. निर्माणाधीन स्काई वॉक के संबंध में अन्य वैकल्पिक सुझाव ?

Facebook


