मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी को पूर्व CM ने बताया देश के लिए स्वर्णिम पल, इस कांग्रेस नेता को कहा राजनीति का जोकर, पुलिस पर उठाए सवाल

मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी को पूर्व CM ने बताया देश के लिए स्वर्णिम पल, इस कांग्रेस नेता को कहा राजनीति का जोकर, पुलिस पर उठाए सवाल

मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी को पूर्व CM ने बताया देश के लिए स्वर्णिम पल, इस कांग्रेस नेता को कहा राजनीति का जोकर, पुलिस पर उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 23, 2019 7:19 am IST

भोपाल। अमेरिका में ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की जुगलबंदी पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा है ​कि ‘ये देश की लिए ये स्वर्णिम पल हैं, ये पहली बार हो रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री का हाथ अमेरिका के राष्ट्रपति पकड़ कर आतंकवाद के खिलाफ सन्देश दे रहे हैं, पाकिस्तान दुनिया मे अलग-थलग पड़ गया है।

read more : श्रद्धालुओं को लेकर ‘गयाजी’ रवाना हुई ट्रेन, मंत्री पीसी शर्मा का तंज ‘इन कामों के बाद भी सरकार हिंदू विरोधी है तो ठीक है’

इसके साथ ही शिवराज सिंह ने हनीट्रैप की आरोपी श्वेता जैन को युवा मोर्चा का पदाधिकारी बताने के दिग्विजय के बयान पर पलटवार भी किया। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीति के जोकर हैं जो लाइमलाइट में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं।

read more : 7th Pay Commission :  कर्मचारियों को सातवें वे…

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भिंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और भिंड के बीजेपी नेता के साथ गणेश विसर्जन के दौरान विवाद पर पिटाई का आरोप लगाया। उन्होने बीजेपी नेता रक्षपाल पर डकैत वाली धाराएं लगाने पर आपत्ति जताई और प्रदेश में पुलिस का गुंडाराज लागू होने का आरोप लगाया। वहीं भाजपाइयों पर झूठे मुकदमे वापिस लेने की CM कमलनाथ से मांग की।

read more : ये हैं बिग बॉस सीजन 13 के घर की तस्वीरें, नए सीजन म…

इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत देने के मामले में कांग्रेस के आरोपों पर शिवराज सिंह ने कहा कि मामा बाढ़ पीड़ितों के बीच में जाकर समस्याएं सुन रहा है तो कांग्रेस आरोप लगा रही है। कांग्रेस के लोग तो ग्राउंड पर पहुंच नहीं रहे उल्टा जो पहुंच रहे हैं उन पर ही आरोप लगा रही है। वहीं प्रदेश में बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर पूर्व सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़े हुए बिलजी के बिल न भरें। उन्होने कहा कि जनता के हक की लड़ाई बीजेपी लड़ेगी।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/gyPCzMn0mXQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com