प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में डाले जाएंगे पैसे, मुख्यमंत्री करेंगे 400 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण, ऐसे चेक करें ..देखिए

प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में डाले जाएंगे पैसे, मुख्यमंत्री करेंगे 400 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण, ऐसे चेक करें ..देखिए

प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में डाले जाएंगे पैसे, मुख्यमंत्री करेंगे 400 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण, ऐसे चेक करें ..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 30, 2021 7:13 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों के लिए आज एक खुशी की खबर है। आज प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में सीएम शिवराज सिंह चौहान पैसे डालेंगे। करीब 400 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान कल्याण योजना के तहत राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः राजधानी के 40 फीसदी भाग में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई, मेंटनेंस और लीकेज सुधारने में जुटा नगर निगम का अमला

26 जनवरी के मौके पर सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि 30 जनवरी को 20 लाख किसानों के खातों में योजना के तहत 400 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। फरवरी और मार्च के महीने में भी 400-400 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएमओ मध्यप्रदेश के ट्वीटर हैंडिल पर ये जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सुरक्षा में CISF के ज…

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 2000 रुपए की दो किस्त किसान के सीधे खाते में पहुंचाई जाएंगी। अब किसान सम्मान निधि योजना के 6000 और किसान कल्याण योजना के 4000 रुपए मिलाकर किसानों को प्रति वर्ष 10000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः महात्मा गांधी की पुण्यतिथिः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल …

ऐसे देख सकेंगे लाभार्थियों की सूची

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्टिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  6. अब आपको गेट रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  7. लाभार्थी सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com