छत्तीसगढ़ में समय से पहले आ सकता है मानसून

Ads

छत्तीसगढ़ में समय से पहले आ सकता है मानसून

  •  
  • Publish Date - May 27, 2018 / 12:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है। बस्तर में समय से 5 दिन पहले मानसून आने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

आम तौर पर केरल में मानूसन 1 जून को आता है जबकि इस बार मानूसन पोर्ट ब्लेयर तक पहले पहुंच चुका है। 29 से 30 मई को केरल में मानसून आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह से छीना गया आंध्र प्रदेश का प्रभार

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते 5 सालों से मानसून 15 जून तक पहुंच रहा था जबकि इस बार यह 10 जून के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेशम में बीते कई सप्ताह से द्रोणिका और ऊपरी चक्रवात के कारण कहीं नहीं बारिश हो रही है। यही वजह है कि, गर्मी कम पड़ रही है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्रता और मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक बनी द्रोणिका के असर की वजह से आगे भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

वेब डेस्क, IBC24